Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -01-Jul-2023 कृष्ण और सुदामा की कहानी

शीर्षक-सुदामा कृष्ण की कहानी
विषय-नंगे पैर
सुदामा की सुनाती कहानी,
सुन पीर नयन में आता पानी।

नंगे पैर चले थे कृष्णा की नगरी,
लेकर अक्षत की चले गठरी।

पड़ गए पाॅंव में छाला,
कहाॅं है प्रभु तेरा शिवाला।

मीलो मील चला,
हर दिन सूरज ढला।

आया एक ऐसी बेला,
प्रभु के दर खुशी का मेला।

देखकर आंखें हुई अचंभित,
मन में भी देखकर  हुआ हर्षित।

सुदामा को रोके दरबारी,
देखे हैं मुझको दुनिया सारी।

जाते दरबारी कहानी को बात बताते,
सुनकर कान्हा नंगे पैर ही दौड़े आते।

सुदामा को गले लगाते,
अपना  हाल सुनाते।

खुद बैठे धरती पर,
सुदामा को बैठाएं सिंहासन भर।

ऐसी है सुदामा कृष्ण कहानी,
यही प्रिया की जुबानी।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा प्रिया

   26
6 Comments

Swati chourasia

03-Jul-2023 01:47 PM

बहुत ही खूबसूरत रचना 👌

Reply

Gunjan Kamal

03-Jul-2023 06:31 AM

👏👌

Reply

बहुत सुंदर रचना👌👌

Reply